
देहरादूनः चंद्रयान-2 ने बुधवार को चंद्रमा की दूसरी कक्षा में भी सफलतापूर्वक प्रवेश कर लिया। चंद्रयान ने दोपहर 12.50 बजे चांद की दूसरी कक्षा में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की जो कुल 1228 सेकंड में पूरी हो गई है। वहीं चंद्रयान-2 अपने शिखर की तरफ बढ़ता चला जा रहा है। सात सितंबर तक इसके चंद्रमा पर लैंड करने का अनुमाम लगाया जा रहा है। वहीं इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने के लिए सरकार ने एक ऐसा कदम उठाया है जिससे सभी छात्र छात्राऐं इस पल को अपने आंखों से देख सकेंगें। और अपनी यादों की पोटली में इस अदभूत द्श्य को कैद कर सकेंगें।
बता दें कि आठवीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए सरकार ने चंद्रयान-2 क्विज शुरू की है। चंद्रयान-2 को लेकर सभी राज्यों को पत्र भेज दिया गया है। यह एक ऑनलाइन क्विज है। इसमें 25 अगस्त तक हिस्सा लिया जा सकता है। चंद्रयान-2 क्विज में सवालों के जवाब देने वालें छात्रों को इसरो में बैठकर चंद्रयान की लैंडिंग देखने का मौका मिलेगा। प्रत्येक राज्य से दो-दो विजेताओं को यह मौका मिलेगा।

ऐसे लें सकते हैं क्विज में हिस्सा

आपको सबसे पहले वेबसाइट quiz.mygov.in पर जाना है। यहां लॉगिन टू प्ले क्विज के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद लॉगिन करें। पूरी जानकारी भरने के बाद क्विज शुरू हो जाएगी। इस क्विज में आपको 20 सवालों के जवाब देने होंगे।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के मैदान से खुशखबरी, हल्द्वानी के आर्यन जुयाल ने बनाई टीम इंडिया में जगह
यह भी पढ़े:उत्तराखण्ड में एक और हादसा, लोगों के लिए राहत सामग्री ले जा रहा हैलीकॉप्टर क्रैश
उत्तराखंडः ट्रेन के आगे कूदे प्रेमी युगल, युवती की हुई मौत, युवक घायल
