Nainital-Haldwani News

रामनगर रोड पर सड़क हादसे में गई युवक की जान, बेटी की मौत से पहले ही सदमे में था परिवार

Ad

नैनीताल: कालाढूंगी रामनगर रोड कहने को काफी सेफ मानी जाती है। इस रास्ते पर किसी भी तरह की खाई या खतरा नजर नहीं आता। लेकिन ये रोड कई सड़क हादसों की गवाह रही है। एक बार फिर इस रूट पर एक कार सड़क हादसे का शिकार हुई है। तेज रफ्तार से आ रही कार सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली में जा घुसी। जिस वजह से एक श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा दो लोगों को चोटे आई। जिस युवक की मृत्यू हुई, उसकी एक बहन भी कुछ साल पहले सड़क हादसे का शिकार हुई थी।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते रोज रात करीब आठ बजे कालाढूंगी से वैगन आर कार रामनगर जा रही थी। तेज रफ्तार में चल रही कार कार्बेट फॉल के पास पहुंचते ही सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। इस टक्कर के बीच में नया गांव निवासी 33 वर्षीय पप्पू कश्यप आ गया। हादसा इतना भीषण था कि व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके अलावा कार चालक 34 वर्षीय कृष्णानंद और 40 वर्षीय ललित मोहन भी हादसे में घायल हो गए।

ललित मोहन को डॉक्टरों ने हल्द्वानी रेफर कर दिया। बता दें कि हादसे के फौरन बाद ट्रैक्टर ट्रॉली का चालक अपना वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाशबीन शुरू की। गौरतलब है कि पप्पू मजदूरी करता था और उसकी मौत से परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों ने बताया कि कुछ साल पहले पप्पू की बहन की भी एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वाकई परिवार वालों पर क्या बीत रही है, इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। वहीं पुलिस की मानें तो कार की तेज रफ्तार इस हादसे का कारण बनी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top