Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड: भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का निधन, सीएम धामी ने किया ट्वीट

Ad

हल्द्वानी: भाजपा खेमे के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। भाजपा नेत्री गीता सक्सेना का सोमवार को निधन हो गया। उनका स्वास्थ खराब चल रहा था। उनके निधन से पूरे प्रदेश में भाजपा परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनके निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी ट्वीट कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लिखा कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती गीता सक्सेना जी के असामयिक निधन का दु:खद समाचार मिला। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान एवं परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति दें।

ADVERTISEMENTS Ad

गीता सक्सेना भाजपा के लिए समर्पित कार्यकर्ता थी। वह सामाजिक और धार्मिक संगठनों में भी बढ़ चढ़कर भागीदारी करती थीं। भाजपा की ओर से पार्थिव शरीर पर भाजपा ध्वज चढ़ाकर सम्मान दिया। उन्हें सभी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top