Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में SIR, एक भूल और मतदाता सूची से कट जाएगा नाम !

SIR
Ad

Haldwani : VoterListMapping : ElectionCommissionOfIndia : PreSIR : UttarakhandNews : भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशन में चल रहे प्री एसआईआर अभियान के तहत 59-हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान मतदाता सूची का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान (मैपिंग) किया जा रहा है। अब तक लगभग 75 प्रतिशत मैपिंग कार्य पूरा किया जा चुका है।

मैपिंग से छूटे मतदाताओं की सुविधा के लिए निर्वाचन रजिस्ट्रेशन ऑफिसर एवं नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी द्वारा मतदान केंद्रवार शिविरों का रोस्टर जारी किया गया है। निर्धारित तिथियों और समय पर अलग-अलग मतदान केंद्रों पर कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। सभी बीएलओ और सुपरवाइजरों को पूर्व तैयारी के निर्देश दिए गए हैं।

राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट (BLA) तथा क्षेत्रीय पार्षदों से भी समन्वय स्थापित कर शिविरों का प्रचार-प्रसार करने का अनुरोध किया गया है…ताकि कोई भी मतदाता मैपिंग से वंचित न रहे। बूथ स्तर पर गठित मतदाता जागरूकता समूह (BAG) को भी सक्रिय किया गया है।

शिविरों की निगरानी और जांच के लिए सहायक नगर आयुक्त, नायब तहसीलदार और तहसीलदार हल्द्वानी को अलग-अलग केंद्र आवंटित किए गए हैं। नगर मजिस्ट्रेट स्वयं भी शिविरों का निरीक्षण कर मैपिंग कार्य की समीक्षा करेंगे।

नगर मजिस्ट्रेट ने 59-हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की है कि वे कैंप में पहुंचकर आवश्यक विवरण उपलब्ध कराएं। साथ ही जब बीएलओ घर-घर सत्यापन के लिए जाएं तो उनका सहयोग करें और वर्ष 2003 की मतदाता सूची में दर्ज अपने या परिजनों के विवरण की जानकारी अवश्य दें…ताकि वे मतदाता के रूप में पंजीकृत रहकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top