Uttarakhand News

ऐतिहासिक पल, GEP Index लांच करने वाला दुनिया का पहला राज्य बना उत्तराखंड

Uttarakhand news: उत्तराखंड सरकार ने एक सराहनीय कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार 19 जुलाई को उत्तराखंड सचिवालय देहरादून में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने जीईपी के आंकलन को लेकर सकल पर्यावरण उत्पाद सूचकांक (GEP Index) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड पहला राज्य है, जो जीईपी इंडेक्स जारी करेगा। ( CM Dhami launched GEP Index )

GEP Index सबसे पहले उत्तराखंड में

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने हमें शुद्ध वायु और जल स्रोतों के साथ एक समृद्ध पर्यावरण दिया है। वर्तमान समय में, जब हम विकास के लिए आगे बढ़ रहे हैं, यह सूचकांक यह दर्शाने का प्रयास है कि हम किस प्रकार पर्यावरण को संरक्षित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शुद्ध वायु और पर्यावरण का संरक्षण आज की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है और जीईपी इसका एक महत्वपूर्ण कदम है। ( Uttarakhand becomes first state to launch GEP Index )

Join-WhatsApp-Group

GEP Index आखिर है क्या?

मुख्यमंत्री ने बताया कि जीईपी इंडेक्स के जरिए सरकार के पर्यावरण संरक्षण के प्रति किए जा रहे कार्यों की जानकारी मिलेगी। भविष्य में सरकार जीईपी सूचकांक के आधार पर योजनाएं तैयार करेगी। निश्चित रूप से इस इंडेक्स के आकलन से पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। यह इंडेक्स भविष्य में राज्यहित में पॉलिसी बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि जीईपी सूचकांक यह निर्धारित करेगा कि राज्य में विकासपरक योजनाओं के साथ-साथ पानी, मिट्टी, जंगल और हवा में क्या बदलाव आए हैं। जीईपी सूचकांक के आधार पर हम पर्यावरण के प्रति अनुकूलता और विकासपरक योजनाओं से होने वाले बदलाव का आकलन कर सकारात्मक सुधार की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। ( GEP Index )

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2010-11 के दौरान ग्रीन बोनस की परिकल्पना की थी। लेकिन उत्तराखंड राज्य को ग्रीन बोनस का लाभ नहीं मिल सका। जिसके चलते उत्तराखंड सरकार ने 21 दिसंबर 2021 को जीडीपी में पर्यावरण सेवाओं के मूल्य और पर्यावरण को हुए नुकसान की लागत के बीच अंतर को जोड़कर सकल पर्यावरण उत्पाद की परिभाषा को अधिसूचित किया था।

To Top