Nainital-Haldwani News

नैनीताल में सत्यापन अभियान, कई पकड़े गए और कइयों का कटा चालान

Ad

Nainital: Police: Verification: डॉ. मंजुनाथ टी.सी., एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में भवाली क्षेत्र में वृहद सत्यापन अभियान चलाया गया। हाल ही में क्षेत्र में घटित घटनाओं को देखते हुए बाहरी एवं अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

ADVERTISEMENTS Ad

यह अभियान डॉ. जगदीश चंद्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रकाश मेहरा, प्रभारी निरीक्षक भवाली के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान के दौरान भवाली पुलिस द्वारा वार्ड नंबर 01, 02, रेहड़, गांधी कॉलोनी, टमट्यूड़ा, रामगढ़ रोड और बाजार क्षेत्र में पुलिस एवं पीएसी टीमों के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई।

इस दौरान 125 मकानों में रह रहे कुल 280 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। बिना सत्यापन निवासरत पाए गए 30 लोगों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। वहीं, बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 7 मकान मालिकों के विरुद्ध धारा 83 पुलिस एक्ट के तहत न्यायालय के माध्यम से 10–10 हजार रुपये के चालान किए गए।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद के सभी थानों में सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा। बिना सत्यापन निवास करने वालों और ऐसे किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी नैनीताल की आमजन से अपील: शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाएं और किरायेदारों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराएं। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top