Rudraprayag News

Uttarakhand Good News: इस गांव में 7 महीने बाद फिर शुरू हुई बस सेवा

Ad

Rudraprayag News | Bus Service Restart | Disaster Recovery Uttarakhand | Himgiri Bus Service | Chenagadh Road Update : आपदा की मार झेल चुके बसुकेदार तहसील के छेनागाड़ क्षेत्र में आखिरकार हालात सुधरने लगे हैं। करीब सात महीने तक बंद रहने के बाद हरिद्वार से चलने वाली हिमगिरि बस सेवा फिर से शुरू हो गई है…जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है।

28 अगस्त 2025 को आई भीषण आपदा ने इस पूरे इलाके की यातायात व्यवस्था को पूरी तरह ठप कर दिया था। सड़कें क्षतिग्रस्त होने से बस सेवाएं बंद हो गई थीं…जिसके चलते लोगों को जरूरी कामों के लिए लंबी दूरी पैदल तय करनी पड़ रही थी।

अब बहाल हुई हिमगिरि बस सेवा सुबह 5 बजे हरिद्वार से रवाना होकर दोपहर 2 बजे अगस्त्यमुनि पहुंची और शाम करीब 5 बजे छेनागाड़ से पहले पाट्यूं बाजार तक पहुंची। इस सेवा के शुरू होने से क्षेत्र में आवागमन फिर से आसान होने लगा है।

जनसंघर्ष का असर | भूख हड़ताल के बाद बनी बात

स्थानीय समस्याओं को लेकर बीते महीने ग्रामीणों ने जोरदार आंदोलन किया था। तालजामण के प्रधान दीनानाथ, जोला बड़ेथ की प्रधान दीपा देवी और पूर्व प्रधान शिवानंद नौटियाल के नेतृत्व में लोगों ने भूख हड़ताल की। इसके बाद क्षेत्रीय विधायक आशा नौटियाल मौके पर पहुंचीं और समाधान का भरोसा दिलाया। अब बस सेवा की वापसी को उसी जनसंघर्ष का परिणाम माना जा रहा है।

आगे की मांग | सेवा विस्तार की उठी आवाज

बस सेवा शुरू होने पर सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह नेगी सहित स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है। साथ ही मांग की गई है कि इस सेवा को छेनागाड़ से आगे तालजामण तक बढ़ाया जाए और देहरादून से संचालित विश्वनाथ बस सेवा भी जल्द बहाल की जाए।

विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल किया जा रहा है और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।

हर साल आपदा की चुनौती
गौरतलब है कि उत्तराखंड में हर साल प्राकृतिक आपदाएं कई सड़कों और संपर्क मार्गों को नुकसान पहुंचाती हैं। इन मार्गों को फिर से चालू करने में महीनों लग जाते हैं…जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top