Uttarakhand News

इंसानियत कभी हार नहीं सकती, भोले के दर पर मुस्लिम दंपत्ति ने पेश की कुछ ऐसी मिसाल


हल्द्वानी: धर्म के नाम पर होते विवाद के बारे में सुर्खियां अक्सर सामने आती है। इस बार जागेश्वर धाम से ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसने इंसानियत को एक बार फिर जीता दिया। धर्म और आस्था की ऐसी मिसाल दी जिसका दर्शक बन उत्तराकण्ड का सीना चौड़ा हो रहा है। दिल्ली से जागेश्वर धाम पहुंच कर एक मुस्लिम दंपत्ति ने बाबा भोले की पूजा अर्चना कर इंसानियत की मिसाल पेश की, जिसकी हर जगह वाह वही हो रही है।

लोक सभा चैनल से जुड़े मुख्तार अली निवासी दिल्ली अपनी पत्नी के साथ जागेश्वर पहुंचे। उन्होंने भगवान भोले नाथ के दरबार में पूजा अर्चना करने की अनुमति मंदिर प्रबंधक भगवान भट्ट से मांगी। पहले तो  प्रबंधक भी चकित रह गये लेकिन आस्था को सर्वपरि मानते हुए उन्होंने दंपत्ति को पूजा आर्चना करने की इज्जात दे दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के लोग इंसानियत के लिए मिसाल है और पूजा-अर्चना पर कोई रोक-टोक नहीं है।

Join-WhatsApp-Group

नाम मुख्तार अली पुत्र जमाउद्दीन, निवासी पश्चिम विहार को पत्नी के साथ प्रधान पुजारी हेमंत भट्ट ने  विधि-विधान से रूद्राभिषेक कराया। पूजा के बाद मुख्तार अली ने बताया कि उन्होंने वह समस्त द्वादश ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुके हैं और सभी मंदिरों में विधि विधान से पूजा अर्चना कर चुके हैं। पेशे से पत्रकार मुख्तार अली जागेश्वर धाम की तारीफ करते हुए यहां की प्राकृतिक सुंदरता को बनाये रखने की अपील भी की। मुख्तार अली ने बताया कि उनका जन्म मुस्लिम परिवार में हुआ है। भोले शंकर पर आस्था के कारण ही वह बाबा के दर्शन करने दिल्ली से यहां आए हैं। उन्हें मंदिर प्रबंधन द्वारा उन्हें जागेश्वर महात्म्य की पुस्तिका, रूद्राक्ष की माला और प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

इस घटना के सामने आने के बाद पूरे उत्तराखण्ड में मुस्लिम दंपत्ति की तारीफ हो रही है। उन्होंने आस्था की एक मिसाल पेश की है जिसका हक ईश्वर ने हमे दिया है। धर्म ने हमेंशा एकता और अमन का संदेश दिया है और मुख्तार अली और उनकी पत्नी जैसे लोग इसका उदाहरण है।

 

 

 

To Top