Nainital-Haldwani News

क्रिकेट के मैदान पर वेंडी स्कूल के युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, टैगोर हाउस बना चैंपियन

Ad

हल्द्वानी: गौलापार स्थित वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले इंटर हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। इस टूर्नामेंट में बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला टैगोर हाउस और रमन हाउस के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टैगोर हाउस ने 20 ओवर में 219 रन बनाए जवाब में रमन हाउस की टीम 209 रन ही बना पाई। इसी के साथ टैगोर हाउस चैंपियन बना।

ADVERTISEMENTS Ad

इससे पहले सेमीफाइनल मैच में रमन हाउस ने अशोका हाउस को 8 विकेट से हराया था तो वहीं टैगोर हाउस ने शिवाजी हाउस को 22 रन से हराकार फाइनल में जगह बनाई थी। बता दें कि वेंडी स्कूल प्रतियोगी परीक्षाओं के अलावा खेलों में युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन के चलते नाम बना रहा है। पिछले कुछ सालों में विद्यालय के बच्चों ने नेशनल टूर्नामेंट्स में कामयाबी हासिल की है।

विद्यालय के निदेशक डॉक्टर विकल बवाड़ी ने सभी खिलाड़ियों को पुस्कार वितरीत किए। क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने के लिए सौरभ बिष्ट, मृत्युंजय रैक्वाल, गौतम पचवाड़ी, विहान बवाड़ी, पारस, मोहम्मद राफे, ध्रुव, प्रियांशु, लोकेश, खुशी, फहीम, अनिकेत, दीपक, करण को सम्मानित किया गया। वहीं अंपायरिंग सौरभ सनवाल और जसवीर सिंह द्वारा की गई व स्कोरर की भूमिका विमल बृजवासी ने निभाई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top