National News

भारत के समर्थन में उतारा रूस, सर्जिकल स्ट्राइक के फैसले को बताया सही

Ad

नई दिल्ली, आइएएनएस: रूस ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में घुसकर आतंकियों को मारने की भारतीय सेना की कार्रवाई का समर्थन किया है। भारत के सर्जिकल स्ट्राइक का समर्थन करने वाले बतौर पहले पी-5 देश रूस ने कहा कि प्रत्येक देश को अपनी रक्षा करने का अधिकार है। भारत में रूस के राजदूत एलेक्जेंडर एम. कदाकिन ने कहा, ‘भारत में सैन्य ठिकानों और बेकसूर नागरिकों को निशाना बनाने वाले पाकिस्तान समर्थित आतंकियों मानवाधिकार का सबसे बड़ा उल्लंघन किया है।’ रूस पहला ऐसा देश है जिसने बेबाकी से कहा कि आतंकवादी पाकिस्तान से आए थे और पाकिस्तान को सीमा पार आतंकवाद पर नकेल कसने की हिदायत दी।

ADVERTISEMENTS Ad

रूसी राजदूत ने एक टीवी साक्षात्कार में कहा कि रूस ने हमेशा से भारत में सीमा पार से अंजाम दी जाने वाली आतंकी गतिविधियों का विरोध किया। पाक समर्थित आतंकवाद की निंदा करते हुए रूसी राजदूत हमेशा भारत के साथ खड़े रहने की बात कही और साथ ही पाक को हिदायत दी कि वह आतंकवाद को रोके। उन्होंने कहा कि आतंकी गतिविधियों से सबसे ज्यादा मानवाधिकारों को चोट पहुंचती है, जो कि किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।

रूसी राजदूत ने कहा कि उनका देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हमेशा भारत के साथ खड़ा है और पीओके में भारतीय सेना के द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक का स्वागत करता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top