Sports News

श्रीलंका को हरा सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने उतरेगी टीम इंडिया

Ad

नई दिल्ली:आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में विराट की सेना पाकिस्तान को बुरी तरह से हराने के बाद आज श्रीलंका से मुकाबला खेलेगी। अगर भारत इस मैच को जीत जाता है तो उसकी सेमीफाइनल की टिकट पक्की हो जाएगी।  मैच केनिंग्टन ओवल, लंदन के मैदान पर दोपहर 3 बजे से शुरु होगा। मौसम विभाग के अनुसार मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। वैसी भी इस प्रतियोगीता में बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम खतरें में है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को भारी बारिश होने की 40 फीसदी संभावना है। केनिंग्टन ओवल, लंदन के मैदान पर अगर बारिश दस्तक देती है तो मैच पर इसका प्रभाव पड़ सकता है और दोनों टीमों के बीच मैच रद्द भी हो सकता है। अगर ये मैच रद्द हो जाता है तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिल जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

भारत और श्रीलंका 2002 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भिड़े थे लेकिन वो फाइनल बारिश के कारण बुरा नहीं हुआ था। इसके अलावा 2013 में भी दोनों टीमों का सामना हुआ था जिसमें टीम इंडिया को जीत हासिल हुई थी। भारत का पक्ष श्रीलंका से काफी मजबूत है लेकिन किसी भी टीम को हल्के में लेने की गलती भारत नहीं कर सकता क्योंकि एक हार पूरी टीम के मनोबल को तोड़ सकती है।  ये मैच दोनों ही टीमों के लिए यादगार रहने वाला है। वनडे इतिहास में यह पहला अवसर होगा जब दो टीमें आपस में 150 मैच पूरे करेंगी।

भारत-
रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), युवराज सिंह, हार्दिक पंड्या, एमएस धोनी, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, जसप्रित बूमराह, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, दिनेश कार्तिक और अजिंक्य रहाणे.

 

श्रीलंका : एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), दिनेश चांडीमल,एन.डिकेवाला, चमारा कपुगेडेरा,कुशल मेंडिस,कुशल परेरा,तिषारा परेरा,एस.प्रसन्ना, नुवान प्रदीप, सुरंगा लकमल, लसिथ मलिंगा,ए.गुनारे आैर नुवान कुलसेखरा

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top