Nainital-Haldwani News

नैनीताल: उफान पर बह रहे नाले को पार करने की कोशिश, बाल-बाल बचे तीन युवक-वीडियो

Ad

Ramnagar News:   बारिश के चलते नैनीताल जिले के कई नाले उफान पर है। नालों को पार ना करने की हिदायत प्रशासन और पुलिस ने यात्रियों को दी है। हालांकि इसके बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं है। विभाग द्वारा बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। देर रात से लगातार बारिश होने से रामनगर के ढेला क्षेत्र में एक बरसाती नाला उफान पर है। इसके बाद भी तीन युवकों ने अपनी बाइक नाले में उतार दी। तीनों पानी के बहाव से नीचे जा गए हालांकि तीनों की जान तो बच गई लेकिन तीनों को चोटें आई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर में इससे पहले भी कई वीडियो सामने आए हैं। बरसाती नालों को पार करने की कोशिश में कुछ दिन पहले एक बस भी पलट गई थी। वहीं कुछ वाहन भी बह चुके हैं और लोगों को जान भी गंवानी पड़ी है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर कहा है कि अभी आने वाले दो-तीन दिन और भारी बारिश होनी है ऐसे में सावधान रहें और बिना पानी का भाव देखे गाड़ियां पानी के अंदर ना डालें अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इसको लेकर लगातार प्रशासन चेतावनी जारी कर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top