Uttarakhand News

उत्तराखंड में शादी में गए व्यक्ति की ठंड से मौत

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में ठंड ने दस्तक दे दी है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हो चुका है। इससे पारा लगातार गिर रहा है। ठंड़ के वजह से एक मौत का मामला सामने आया है। धनोल्टी में अपने भांजे की शादी में आए 50 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। मामा धलामू का शव  कॉलेज  परिसर पड़ा मिला। शव ठंड से जकड़ा हुआ था। सोमवार को पवन पुत्र गणेशु की बारात चुलुसैण गांव से डांडा की बेली में गई थी। शाम को बारात चुलुसैण गांव पहुंची। बारातियों के खाने की राजकीय इंटर कालेज के पास की गई थी। मृतक नशे में इतना धुत था कि वो बाहर ठंड़ में ही हो गया।  रातभर कड़ाके की ठंड से शरीर जकड़ गया और सुबह मरा मिला।

ADVERTISEMENTS Ad

मृतक दूल्हे का रिश्ते में मामा लगता हैं। सुबह स्कूल में शव को देख प्रधानाचार्य और अध्यापकों ने इसकी सूचना कुमाल्डा चौकी को दी। कुमाल्डा चौकी प्रभारी दीपक भंडारी ने टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। भंडारी ने बताया कि शव पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। शरीर ठंड के कारण जकड़ा हुआ है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top