Regional News

कपकोट पुलिस को कामयाबी,ढाई किलो की चरस के साथ एक गिरफ्तार

Ad

बागेश्वर: कपकोट ब्लॉक में पुलिस ने नशे का व्यापार करने निकले आरोपी को पकड़ा है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के पास से ढाई किलो चरस मिली। पुलिस ने अारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  शुरूआती जांच में सामने आया है कि पकड़ी गई चरस की कीमत एक लाख रुपये से अधिक है। जानकारी के अनुसार पुलिस सूचना मिलने पर पुलिस ने मोनाल बैंक में चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान एक व्यक्ति बैग कंधे पर लटका कर आता नजर आया। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे दबोच लिया। उसके बाद वह डर गया जिससे पुलिस को गड़बड़ी होने का अहसास हुआ।तलाशी लेने पर उसके पास से ढाई किलो चरस बरामद हुई। आरोपी का नाम दीगर सिंह है। वह गोसी कपकोट का रहने वाला है।

ADVERTISEMENTS Ad

 

न्यूज सोर्स-दैनिक जागरण

ADVERTISEMENTS Ad
To Top