Regional News

दृष्टि बाधित बच्चों से मिले राज्यपाल केके पॉल

Ad

नैनीताल: राजभवन में महासचिव श्याम धानिक के साथ नैब गौलापार हल्द्वानी के 16 दृष्टि बाधित बच्चों ने राज्यपाल केके पॉल से मुलाकात की। सभी बच्चों से राज्यपाल ने परिचय लिया। उन्होंने दृष्टि बाधित बच्चों की शिक्षा के लिये नैब को दो लाख रुपये दिये। बच्चों ने अपने देशप्रेम राज्पाल के सामने रखा। उन्होंने आरती, देश भक्ति गीत राज्यपाल को सुनाये।

ADVERTISEMENTS Ad

महासचिव नैब श्याम धानिक ने राज्यपाल महोदय को बताया कि उनके संस्थान में 100 से अधिक दृष्टि बाधित बच्चे रहते हैं । जो हल्द्वानी के अलग-अलग स्कूलों में पढ़ते हैं। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी नैब के 07 बच्चे मुम्बई नैब में डीएड कर रहे हैं जबकि 01 बच्चा दिल्ली में कम्प्यूटर डिप्लोमा कर रहा है। उन्होंने संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यो की भी जानकारी राज्यपाल महोदय को दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top