Regional News

भवाली: महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला


 

  • भाजपा ने जनता को छला: पूर्व विधायक सरिता आर्य
  • बिना महंगाई काबू करें लोगों को कैसे राहत देगी भाजपा सरकार?

भवाली: नीरज जोशी:  विधानसभा चुनाव से पहले महंगाई कम करने का वायदा करने वाली भाजपा सरकार पर नैनीताल की पूर्व विधायक सरिता ने आरोप लगया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के नतीजे आने के बाद महंगाई केवल बढ़ी है लेकिन लोगों से महंगाई कम करने की बात कही गई थी।  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने  महंगाई के खिलाफ भवाली सांस्कृतिक मंच में केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया। कांग्रेश महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या ने इस विरोध की कप्तानी की।  सरिता आर्या ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा  कि विधानसभा चुनाव और सरकार बनने के इतना समय बीत जाने के बाद भी महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।  उन्होंने कहा कि भाजपा पहले कांग्रेस पर आरोप लगाती थी लेकिन अब तो राज्य और केंद्र में उनकी सरकार है लेकिन राज्य के लिए कुछ नहीं किया गया।  उन्होंने कहा कि सरकार केवल लोगों के आंसू बहता देख रही है और जनता से झूठे वादे कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता पर बैठने के बाद जल , बिजली, गैस समेत रोज इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं के मूल्यों की बढ़ोतरी कर दी।

Ad
To Top