Regional News

रामनगर: तीन युवक को टेंपो ने मारी टक्कर, हालात गंभीर

Ad

रामनगर: काशीपुर मार्ग में बाइक सवार तीन युवकों को सामने से आ रहे टेंपो ने टक्कर मार दी।घायलों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय लाया गया।जहां तीनों युवकों को हालात गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया हैं।उनके हाथ और पैर में गंभीर चोट होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अन्यत्र रेफर कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

 

खबर के अनुसार गुरुवार की शाम डेल्टा फैक्टरी से रामनगर निवासी तीन युवक वापस घर आ रहे थें।इसी दौरान पीरूमादरा के समीप तेज रफ्तार टेम्पो ने बाइक सवार तीनों युवक टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी व लोगों ने घायलों को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय भेजा। घटना में वन परिसर निवासी गौरव,हनुमान गढ़ी निवासी आशीष व बम्बाघेर निवासी मनीष गंभीर रूप से घायल हो गये।जिन्हें राहगीरों की मदद से उपचार के अस्पताल लाया गया।जहां घायलों की हालत नाज़ुक होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया हैं। दुर्घटना के बाद चालक मय टेंपो के फरार हो गया।

 

 

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top