Regional News

रामनगर:दो भाइयों का कार एक्सीडेंट, हालात नाजुक

Ad


रामनगर:ग्राम छोई के समीप एक कार अनियंत्रित होकर एक्सीडेंट होने से दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय लाया गया।जहां हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया है ।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार मंगलवार को उच्च न्यायालय में किसी विवाद की तिथि के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के वकील हिमांशु मेहरा पुत्र श्री देवेंद्र सिंह मेहरा निवासी पंपापुरी व उनका भाई नवीन सिंह रावत पुत्र नरेंद्र सिंह नैनीताल गए थे। घर वापसी में उनकी कार छोई स्थिति अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिससे सड़क दुर्घटना में दोनों कार सवार भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय लाया गया।हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया हैं। सूचना पर अस्पताल पहुंचे कोतवाली के एसआई कश्मीर सिंह ने बताया सुप्रीम कोर्ट के वकील हिमांशु मेहरा कार चला रहे थे।तथा अपने फुफेरे भाई को रामनगर छोड़ उनको दिल्ली जाना था।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top