Uttarakhand News

कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने किया खटीमा का दौरा, बोले सरकार पूरी तरह से फेल हुई है

Ad

Uttarakhand News: कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने शनिवार को ऊधमसिंह नगर जिले का दौरा किया। वो गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब भी पहुंचे और कारसेवा डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह को श्रद्धांजलि भी दी। प्रकाश जोशी ने कहा कि
बाबा तरसेम सिंह का सम्पूर्ण जीवन त्याग और समर्पण की गाथाओं से परिपूर्ण है। उनका असमय चले जाना सर्वसमाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि जब डेरा प्रमुख ही सुरक्षित नही तो आम जनता कैसे सुरक्षित होगी। भाजपा राज मे कानून व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad

खटीमा पहुँचने पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी के नेतृत्व में कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी का स्वागत किया। प्रकाश जोशी ने सर्वप्रथम शहीद पार्क पहुँच राज्य आंदोलन के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी उसके बाद खटीमा कांग्रेस कार्यकर्ताओं/ पदाधिकारियों संग संवाद और चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। खटीमा विधायक/उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि कांग्रेस बेरोजगार युवाओं और प्रताड़ित किसानों की लड़ाई लड़ने का काम कर रही है और प्रकाश जोशी मजबूती से इस लड़ाई को संसद में लड़ेंगे। नानकमत्ता विधायक गोपाल राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं संग बैठक कर चुनाव पर चर्चा हुई। विधायक गोपाल राणा ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार अभी तक फेल रही है।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, पूर्व जिलापंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा, एआईसीसी सदस्य राजपाल बिष्ट, रवीश भटनागर (नगर अध्यक्ष खटीमा), ब्लॉक अध्यक्ष विनोद चंद, पीसीसी सदस्य बॉबी राठौर, नानकमत्ता नगर अध्यक्ष सरताज सिंह निक्कू, युथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, यूथ कॉंग्रेस जिला अध्यक्ष नरेंद्र आर्या, महिला जिला अध्यक्ष रेखा सोनकर, लीला चंद्रा, पीसीसी राजू सोनकर, सितारगंज नगर अध्यक्ष सरताज अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष हरप्रीत सिंह, राम नगीना, बिपिन खोलिया, राम भरोसे, हरपाल सिंह पूर्व मंडी अध्यक्ष, गौरव बेहड़ (विधायक प्रतिनिधि), नगर अध्यक्ष बबलू चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी, विनोद कोरंगा, दर्शन कोली, विक्रम कोरंगा, प्रवेश कुरैसी, गुलशन व नीरज तिवारी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top