Nainital-Haldwani News

लापरवाही पर बरसे डीएम, हल्द्वानी में लैब को ब्लैक लिस्ट करने की दी चेतावनी, मामला जानें

Ad

हल्द्वानी: कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसे कंट्रोल में रखने के लिए जिला प्रशासन तमाम प्रयास कर रहा है। नैनीताल जिले में भी रोजाना कोरोना वायरस के संबंध में बैठकों का दौर जारी है। लगातार निर्देश मिल रहे हैं। मरीजों और जनता को राहत देने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी शुरू हुई है। इसके अलावा गैरकानूनी काम करने वालों पर भी लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। एक बार फिर लापरवाही को जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने आड़े हाथों लिया है। उन्होंने सही तरीके से डाटा फीड न करने पर पैथकाइड लैब के संचालकों को चेतावनी दी ।

ADVERTISEMENTS Ad

डीएम ने कहा है कि लैब द्वारा प्रतिदिन कोरोना सैम्पल की रिर्पोट अपलोड नही की जाती है तो कडी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उन्होने बताया कि 28 अप्रैल से 06 मई तक सम्बन्धित लैब द्वारा 605 केसों का डाटा फीड नही किया गया है। ऐसे में जनपद नैनीताल में 1100 से ऊपर पाॅजिटिव केस दिख रहें है। उन्होने तत्काल डाटा फीड करने के निर्देश देते हुए कहा है कि भविष्य में डाटा फीडिग रोज नही की गई तो संस्था को ब्लैक लिस्ट करने की कार्यवाही की जायेगी।

मंगलवार को अल्मोड़ा में 302 बागेश्वर में 24 चमोली में 155 चंपावत में 80 देहरादून में 2201 हरिद्वार में 649 नैनीताल में 1152 पौड़ी गढ़वाल में 319 पिथौरागढ़ में 165 रुद्रप्रयाग में 368 टिहरी गढ़वाल में 296 उधम सिंह नगर में 813 और उत्तरकाशी में 586 मामले सामने आए हैं।राज्य में 7120 नए संक्रमित मामले आए हैं और पिछले 24 घंटे में राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 118 लोगों की मौत हो गई है अब राज्य में एक्टिव केस बढ़कर 76500 हो गई है जबकि राज्य में कुल आंकड़ा 256934 हो गया है।उत्तराखंड में आज 4933 लोगों ने कोरोना को हराकर अस्पताल से घर वापसी की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top