Sports News

ऋषभ पंत की जगह DC को मिला नया कप्तान, IPL की दो सबसे बड़ी अपडेट जानें

Ad

नई दिल्ली: आगामी सीजन में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में डेविड वॉर्नर और एडन मार्कराम अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी की कप्तानी करेंगे। 31 मार्च से शुरू होने वाली लीग में ऑस्ट्रेलियाई टीम के डेविड वार्नर दिल्ली की अगुवाई करेंगे। ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में डेविड वॉर्नर को कप्तानी सौंपी गई है। जबकि दक्षिण अफ्रीकी मारक्रम सनराइजर्स हैदराबाद का नेतृत्व करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

इस आशय की पुष्टि दोनोंफ्रेंचाइजी की प्रबंधन टीमों से हुई है, जिन्होंने क्रिकबज को अपने नेतृत्व में बदलाव के बारे में बताया है। दिल्ली कैपिटल्स के खेमे से एक सदस्य ने कहा, “डेविड हमारे कप्तान होंगे और अक्षर पटेल उनके डिप्टी होंगे।” बता दें कि ऋषभ पंत के सड़क हादसे में घायल होने के बाद से ही ये कयास लगाए जा रहे थे कि वार्नर या अक्सर में किसी एक को जिम्मेदारी मिल सकती है।

वहीं, SRH के एक अधिकारी ने खुलासा किया कि फ्रैंचाइज़ी प्रबंधन ने मुख्य कोच ब्रायन लारा के परामर्श से, मारक्रम को हाल ही में SA20 में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान बनाने का फैसला किया। गौरतलब है कि पिछले साल एसआरएच ने कप्तान केन विलियमसन को रिलीज किया था। जिसके बाद उन्हें एक नए कप्तान की आवश्यकता थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top