Uttarakhand News

टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, टिहरी की राघवी बिष्ट का नाम लिस्ट में नाम

Ad

Cricket: BCCI: Team India: बीसीसीआई ने अक्टूबर में होने वाले महिला टी20 विश्व कप के लिए टीम की घोषणा कर दी है। यूएई में होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट में हरमनप्रीत कौर टीम की कप्तानी करेंगी, जबकि स्मृति मंधाना टीम की उपकप्तान होंगी। भारत ने एक मजबूत टीम का चयन किया है। भारत की 15 सदस्ययी टीम में श्रेयंका पाटिल को भी शामिल किया गया है, लेकिन उनकी फिटनेस पर निर्भर रहना होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

महिला टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम

हरमनप्रीत कौर (C), स्मृति मंधाना (VC), शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (WK), यास्तिका भाटिया (WK), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन

ट्रैवलिंग रिजर्व: उमा छेत्री (WK), तनुजा कंवर, साइमा ठाकोर

नॉन-ट्रैवलिंग रिजर्व: आरक्षित: राघवी बिस्ट, प्रिया मिश्रा

उत्तराखंड की राघवी बिष्ट का नाम सूची में शामिल

बता दें कि राघवी बिष्ट उत्तराखंड की रहने वाली हैं। उन्होंने इंडिया ए के ऑस्ट्रेलिया दौरे में शानदार प्रदर्शन किया। तीन मुकाबलों में तीन अर्धशतक जमाकर राघवी बिष्ट ने भारतीय सीनियर टीम के लिए दावेदारी पेश की है। टी-20 मुकाबलों में जो कसर रह गई थी, वो राघवी बिष्ट ने वनडे में पूरी कर दी। पहले मैच में 82, दूसरे में 70 और तीसरे में 53 रन बनाकर राघवी ने अपनी प्रतिभा को दिखाया और अपने चयन को सही साबित किया। भारतीय टीम को भले ही वनडे सीरीज़ में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा लेकिन वनडे सीरीज़ में भारत को एक उभरता हुआ स्टार खिलाड़ी मिल गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top