Dehradun News

तीन दिन तक पूरे प्रदेश में बरसेगा पानी, अप्रैल की शुरुआत भी बारिश से…देखें अपडेट

UttarakhandWeather
Ad

UttarakhandWeather | RainAlert | SnowfallUpdate | IMDAlert | WeatherForecast | DehradunWeather : उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने 29 मार्च से 31 मार्च तक राज्य के सभी जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। साथ ही 3 अप्रैल तक मौसम को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 29 मार्च को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। वहीं 30 मार्च को कुछ पहाड़ी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है….जहां बारिश के साथ गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है। 31 मार्च को भी पूरे प्रदेश में बारिश का असर बना रहेगा।

ऊंचाई वाले इलाकों में 3300 मीटर से ऊपर बर्फबारी होने की संभावना है….जिससे ठंड का असर बढ़ सकता है। अप्रैल महीने की शुरुआत भी बारिश के साथ होगी। 1 अप्रैल को कई पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान है….जबकि 2 और 3 अप्रैल को भी पहाड़ों में हल्की बारिश जारी रहेगी।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। प्रशासन ने लोगों से मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top