Haridwar News

साहब! गैस नहीं मिल रही, बेटी की शादी कैसे होगी? कैटरर्स ने खड़े किए हाथ

roorkee news
Ad

GasShortage | WeddingSeason | CommercialCylinder | RoorkeeNews | CateringCrisis | UttarakhandNews : शादी के सीजन के बीच रसोई गैस की किल्लत ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। जिन परिवारों में शादियां तय हैं…वे अब खाने की व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं। कैटरर्स ने भी गैस की कमी के चलते काम करने से हाथ खड़े कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

स्थानीय लोगों का कहना है कि शादी के लिए होटल, बैंक्वेट हॉल और कैटरिंग सब पहले से बुक है….लेकिन अब गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा है। ऐसे में सबसे बड़ी चिंता यह है कि बरातियों के लिए खाना कैसे बनेगा। लोग एसडीएम और खाद्य आपूर्ति विभाग के चक्कर काट रहे हैं।

बताया जा रहा है कि 15 अप्रैल से 14 मई तक बड़े स्तर पर शादियां होनी हैं। इसी बीच गैस की सप्लाई प्रभावित होने से बाजार भी प्रभावित हो गया है। होटल और रेस्टोरेंट संचालकों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द सप्लाई नहीं सुधरी तो उन्हें कारोबार बंद करना पड़ेगा।

वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में लोग गैस के विकल्प के रूप में हीटर का इस्तेमाल कर रहे हैं…जिससे बिजली विभाग की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top