Pauri News

मासूम बातों और देसी अंदाज से वायरल हुई 9 साल की प्रभा, डीएम भी कर चुके हैं सम्मानित

Prabha Rawat
Ad

SocialMediaTalent | PrabhaRawat | UttarakhandGirl | ViralVideo | PauriNews | ContentCreator : उत्तराखंड के दूरदराज गांवों की प्रतिभाएं अब सोशल मीडिया के जरिए देश-दुनिया तक पहुंच रही हैं। इसी कड़ी में पौड़ी गढ़वाल की 9 साल की प्रभा रावत इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। छोटी उम्र में ही अपने भोलेपन और गढ़वाली अंदाज से वह लोगों का दिल जीत रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रभा रावत राठ क्षेत्र के बड़ेथ गांव की रहने वाली हैं और कक्षा पांच की छात्रा हैं। वह अपने रोजमर्रा के जीवन से जुड़े वीडियो बनाती हैं…जिनमें खेतों में काम करना, जंगल जाना और दोस्तों के साथ मस्ती करना शामिल है। यही सादगी उनके वीडियो को खास बनाती है।

प्रभा के वीडियो बनाने में उनके चाचा पंकज रावत मदद करते हैं…जो शूटिंग और एडिटिंग का काम संभालते हैं। पिछले कुछ महीनों में प्रभा के फॉलोअर्स तेजी से बढ़े हैं और उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

उनकी लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें पौड़ी जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है। छोटी उम्र में मिली यह पहचान अब उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है और वह पहाड़ की नई पहचान बनती जा रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top