Udham Singh Nagar News

खटीमा के कैलाश जोशी ने उत्तीर्ण की NET-JRF परीक्षा, जानिए सफलता की कहानी

Ad

Khatima Success Story: Kailash Joshi Khatima NET:  उत्तराखंड के युवाओं की योग्यता और इच्छाशक्ति की तुलना किसी से भी नहीं की जा सकती। शिखर चाहे ऊँचे पहाड़ों को हो या अपने भविष्य का यहाँ के युवा बिना-थमे, बिना-थके निरंतर आगे बढ़कर सफलता प्राप्त करते हैं। शस्त्रों से माँ भारती की रक्षा करनी हो या शिक्षा से समाज सुधार उत्तराखंड की कोई भी पीढ़ी अपनी इन ज़िम्मेदारियों से कभी भी पीछे नहीं हटी है। आज हम आपको खटीमा के कैलाश जोशी की उपलब्धि के बारे में बताने जा रहे हैं। कैलाश ने हाल ही में NET-JRF की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

ADVERTISEMENTS Ad

जिला ऊधम सिंह नगर, खटीमा के निवासी कैलाश जोशी ने 66.68 प्रतिशत अंकों के साथ इतिहास विषय से नेट जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण की है। अपनी इस उपलब्धि से बेहद खुश कैलाश ने कहा कि उनके द्वारा देखे गए कई सपनों के पूरा होने की शुरुआत हो चुकी है। कैलाश की इस उपलब्धि से पूरे परिवार में हर्ष का माहौल है, कैलाश के पिता लीलाधर जोशी ने अपने पुत्र के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए  भविष्य में भी उनको हर सफलता प्राप्त होने की प्रार्थना की।

इस खुशखबरी के सामने आने के बाद कैलाश के घर में बधाई देने के लिए रिश्तेदारों, समाज के कई प्रबुद्धजनों एवं शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है। माता-पिता के संस्कारों और गुरुजनों से प्राप्त शिक्षा को कैलाश अपनी इस सफलता का मुख्य कारण बताते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top