Entertainment

YouTube पर लौटा कुमाऊंनी गीत गुलाबी शरारा

Ad

Gulabi sharara song back on you tube:- यूट्यूब में कॉपीराइट स्ट्राइक को लेकर यूट्यूब से हटाया गया कुमाऊं का सुप्रसिद्ध गीत “गुलाबी शरारा” अब इस प्लेटफार्म पर दोबारा हाज़िर है। उत्तराखंड के साथ-साथ देश और दुनिया के 14 करोड़ से अधिक लोगों की पसंद और लोकगायक इंदर आर्य का सुपरहिट कुमाऊनी गीत “गुलाबी शरारा” अब यूट्यूब पर लौट आया है। शनिवार शाम करीब 7:00 बजे जैसे ही यह यूट्यूब पर सर्च करते हुए नजर आया, तो यूजर्स में उत्साह बढ़ गया।बताते चलें कि अगस्त 2023 में यंग उत्तराखंड चैनल के माध्यम से “गुलाबी शरारा” गीत को यू ट्यूब पर लांच किया था। जल्द ही यह गीत इतना लोकप्रिय हो उठा, कि 14 करोड़ से अधिक लोगों की पसंद बनने वाला यह उत्तराखंड का पहला लोकगीत बन गया।

ADVERTISEMENTS Ad

नेपाल की कलाकार भाविका प्रधान ने जब इसमें अपनी रील बनाई तो यह इंस्टाग्राम में भी ट्रेंड करने लगा। इसके बाद देश और दुनिया के अलग अलग सेलिब्रिटी सहित उत्तराखंड मूल के बॉलीवुड कलाकारों ने भी इस गाने पर अपनी रील बनानी शुरू कर दी। यहां तक कि विदेश के सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर्स ने भी इस गाने पर अपनी रील बनाकर पोस्ट की। परंतु हाल ही में एक पुराने गढ़वाली गीत की धुन की कॉपी होने की शिकायत की वजह से यह गीत यूट्यूब से हटा दिया गया था। जिसे लेकर लोग काफी नाराज़ और हताश नजर आए।

इसके बाद इंटरनेट मीडिया में लोक गायक इंदर आर्य के समर्थन में यूट्यूब की स्ट्राइक के खिलाफ मुहिम छिड़ गई।यहां तक कि मामला कानूनी स्तर तक पहुंच गया था।जिस गाने की कॉपीराइट बताए जाने पर “गुलाबी शरारा” को यूट्यूब से हटाया गया, उसे गीत के लोग गायक गजेंद्र राणा ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा कि, यूट्यूब की स्ट्राइक में उनका कोई हाथ नहीं है। उन्होंने जो गीत गाया था, वह कंपनी के लिए गया था और उसका मेहनताना लिया था। यह पूरी तरीके से कंपनी और चैनल का मामला है।

खैर काफी जद्दोजेहत के बाद, आखिरकार गुलाबी शरारा गाना यूट्यूब पर लौट आया है। इस गीत के यू ट्यूब पर लौटने की खुशी जताते हुए इंदर आर्य ने कहा कि, यह केवल उत्तराखंड का ही नहीं, बल्कि पूरे देश और दुनिया के लोगों का पसंदीदा गीत है। इसके साथ ही उन्होंने उत्तराखंड व देश के अन्य लोगों का भी शुक्रिया अदा किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top