Nainital-Haldwani News

यात्रीगण ध्यान दें, 23 मई को लालकुआं-मालदा स्पेशल ट्रेन का नही होगा संचालन

Ad

Railway news: रेलवे में प्रतिदिन लाखों यात्री सफर करते हैं। रेल में यात्रा करने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आपकों बता दें कि 23 मई को लालकुंआ-मालदा टाउन स्पेशल ट्रेनका संचालन नहीं होगा। वहीं यह ट्रेन 22 मई को मालदा स्टेशन से नहीं चलेगी। ( Lalkuan-Malda special express train )

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं-मालदा ट्रेन का संचालन निरस्त रहेगा

रेलवे प्रशासन की ओर से अपरिहार्य कारणों की वजह से 23 मई को लालकुआं-मालदा टाउन स्पेशल ट्रेन का संचालन निरस्त रहेगा। मंगलवार को इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी लालकुआं-मालदा टाउन ट्रेन लालकुआं स्टेशन से 23 मई को संचालित नही होगी। जबकि मालदा स्टेशन से 22 मई को नहीं चलेगी। ( Lalkuan-Malda special express train cancelled )

ये है ट्रेन का रूट

गर्मी की छुट्टियां पढ़ते ही यात्री एक राज्य से दूसरे राज्य जाने के लिए रेल का सफर करते हैं। रेल यात्रा के दौरान यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे ने कई समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। बता दें कि लालकुंआ-माल्दा टाउन एक्सप्रेस ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार को लालकुंआ से रात 21:05 बजे प्रस्थान कर लखनऊ, वाराणसी, पटना, भागलपुर होते हुए दूसरे दिन माल्दा टाउन पहुंचती है। वहीं यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को माल्दा टाउन से चलती है। इसके बाद भागलपुर, पटना, बक्सर, वाराणसी और लखनऊ होते हुए लालकुआं पहुंचती है। ( Lalkuan-Malda special express train cancelled on 23 may )

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top