Uttarakhand News

उत्तराखंड कांग्रेस में नई एंट्री पर पुराने साथी ने तोड़ा नाता !

Ad

Uttarakhand: Congress: Meena Sharma: आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने उत्तराखंड में अपनी सियासी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में दिल्ली में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने रुद्रपुर के प्रमुख नेता राजकुमार ठुकराल और सितारगंज क्षेत्र के प्रभावशाली नेता नारायण पाल को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस घटनाक्रम को कांग्रेस की चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में राजकुमार ठुकराल को रुद्रपुर सीट से और नारायण पाल को सितारगंज सीट से उम्मीदवार बना सकती है। दोनों नेताओं की एंट्री से पार्टी को इन सीटों पर मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। ठुकराल पहले भी सक्रिय राजनीति में रहे हैं, जबकि नारायण पाल का सितारगंज क्षेत्र में मजबूत जनाधार माना जाता है।

वहीं, इस सियासी घटनाक्रम के बीच कांग्रेस को झटका भी लगा है। ठुकराल की पार्टी में एंट्री के तुरंत बाद रुद्रपुर की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एक पत्र लिखा है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में जिसने महिला का अपमान किया, उसे पार्टी का हिस्सा बनाया गया है। उन्होंने राजकुमार ठुकराल के पुराने बयानों का भी जिक्र किया है।

गौरतलब है कि मीना शर्मा 2022 के विधानसभा चुनाव में रुद्रपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रह चुकी हैं और पूर्व पालिकाध्यक्ष भी हैं। ऐसे में उनका इस्तीफा कांग्रेस के लिए चुनाव से पहले एक बड़ा राजनीतिक संकेत माना जा रहा है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top