Dehradun News

देहरादून में बनेगा भारत का पहला एलिवेटेड ई-बीआरटीएस, अब खंभों पर दौड़ेंगी बसें

bus
Ad

DehradunTransport | EBRTSProject | ElectricBusSystem | ElevatedCorridor | SmartCity | UttarakhandDevelopment: उत्तराखंड सरकार ने देहरादून में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के लिए एलिवेटेड ई-बीआरटीएस सिस्टम की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। यह परियोजना लागू होने पर देश का पहला ऐसा मॉडल होगी…जिसमें सड़क के ऊपर एलिवेटेड कॉरिडोर बनाकर इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी।

ADVERTISEMENTS Ad

इस सिस्टम के तहत पिलर आधारित ट्रैक बनाया जाएगा…जिस पर विशेष लेन में ई-बसें बिना ट्रैफिक बाधा के चलेंगी। इससे शहर में जाम की समस्या कम होगी और लोगों को तेज व सुरक्षित सफर मिलेगा। सरकार इसे कम लागत में मेट्रो का बेहतर विकल्प मान रही है।

योजना को देहरादून के साथ हरिद्वार और ऋषिकेश से जोड़ने की भी तैयारी है…जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इस मॉडल की प्रेरणा चीन के शियामेन शहर से ली गई है जहां यह सिस्टम सफल रहा है।

ई-बीआरटीएस बसें आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी। इनमें करीब 150 यात्रियों की क्षमता, बड़े दरवाजे, एसी, डिजिटल डिस्प्ले और दिव्यांगों के अनुकूल डिजाइन शामिल होंगे। साथ ही यह सिस्टम पर्यावरण के अनुकूल होगा…जिससे प्रदूषण भी कम होगा।

सरकार का कहना है कि इस परियोजना से शहर में ट्रैफिक की समस्या का समाधान होगा और लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top