National News

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का उत्तराखंड दौरा, नवंबर में करेंगे बाबा केदार के दर्शन

Ad

President and prime minister visit to Uttarakhand:- उत्तराखंड में हाल ही में हुए प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के बाद जागेश्वर धाम और आदि कैलाश यात्रा काफी सुर्खियों में रहा। प्रधानमंत्री ने इस दौरे के दौरान लोगों से इन तीर्थ स्थलों में आने का भी अनुरोध किया था। अपने बहुचर्चित दौरे के बाद अब अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने नवंबर में भी देवभूमि पधार सकते हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि दिवाली के आस पास प्रधानमंत्री मोदी केदार घाटी में केदारनाथ के दर्शन के लिए आ सकते हैं। यही नहीं नवंबर माह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा भी उत्तराखंड आने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

सूत्रों की माने तो अगले एक महीने के दौरान राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति व प्रधानमंत्री तीनों का उत्तराखंड दौरा मुमकिन है। बल्कि इस बार राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मुख्य अतिथि होने की काफी अधिक संभावनाएं हैं। शासन-प्रशासन उनके दौरे की तैयारियों को लेकर एक बार की बैठक भी कर चुका है।

बता दिया जाए की राष्ट्रपति के दौरे से पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का दौरा होगा। उपराष्ट्रपति धनखड़ 26 अक्तूबर को वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की वनों पर संयुक्त राष्ट्र फोरम की तीन दिवसीय बैठक का उद्घाटन करेंगे। इस के बाद 8 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उत्तराखंड आने की संभावना है।

बताते चलें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को श्रीनगर हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के दीक्षांत समारोह में आने का निमंत्रण दिया गया है। माना जा रहा कि राष्ट्रपति दीक्षांत समारोह में जब शामिल होने आएंगी तो वे 9 नवंबर को होने वाले राज्य स्थापना दिवस समारोह में शिरकत भी करेंगी। इस दौरे के लिए उत्तराखंड का शासन-प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। इस मुद्दे से जुड़ी पहले दौर की बैठक हो भी चुकी है। तैयारियों को लेकर जल्द ही दूसरे दौर की बैठक भी बुलवाई जानी संभव है।

एक और जहां राष्ट्रपति के दौरे के लिए इंतजाम पुख्ता किया जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी राज्य भ्रमण की अटकलें लगाई जा रही है।माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नवंबर महीने में दिवाली के आसपास बाबा केदार के दर्शन करने आ सकते हैं। प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव प्रमोद मिश्रा के हाल ही में किए गए केदारनाथ दौरे के बाद इन चर्चाओं ने काफ़ी जोर पकड़ लिया है।

बताया जाए कि प्रमोद मिश्रा 21 अक्तूबर को केदारनाथ आए थे और वहां चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया था। अब माना जा रहा कि प्रधानमंत्री भी दिवाली के आसपास उत्तराखंड आएंगे। केदारनाथ के कपाट 15 नवंबर भैया दूज के दिन बंद होने वाले हैं, इससे पहले प्रधानमंत्री के केदारनाथ आ कर दर्शन करने की संभावनाएं अधिक है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top