Nainital-Haldwani News

नैनीताल को सैलानियों का इंतजार, पुलिस का मास्टर प्लान भी है तैयार, जानें


नैनीताल: गर्मी ने दस्तक दे दी है। इस बार अप्रैल के महीने में सूरज की तप ने लोगों को खूब परेशान किया। अप्रैल में हुई गर्मी के बाद उम्मीद जताई जा रही है इस बार का सीजन और गर्म होने वाला है। वहीं गर्मी को देखते हुए लोगों ने पहाड़ी इलाके की सैर पर निकलने का प्लान बनाने लगे हैं।

गर्मी के सीजन में नैनीताल पूर्ण तरीके से पैक हो जाता है। साल 2018 में सरोवर नगरी में रिकॉर्ड संख्या में सैलानी पहुंचे। व्यापार के नजरिए से तो यह बेहतर था लेकिन प्रशासन के लिए वो सिर दर्द बन गया था। शहर में वाहनों के अतिरिक्त दवाब और ट्रैफिक जाम की समस्या सामने आई थी। वहीं कई पर्यटकों को बुकिंग के बाद भी नैनीताल में एंट्री नहीं दी गई थी। इस बार पुलिस प्रशासन नए प्लान के साथ गर्मी के सीजन को टैकल करने की कोशिश में जुट गया है।

Join-WhatsApp-Group

नैनीताल आने वाले सैलानियों की मदद के लिए स्थाई हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। बुधवार को इस संबंध में एसएसपी सुनील कुमार मीणा की अध्यक्षता में बैठक हुई। सीजन में रिकॉर्ड सैलानियों के आने से टोल टैक्स के पास गाड़ियों की लंबी कतार लग जाती है जो जाम पैदा करता है। इस बार पर्ची सिस्टम अपनाया जाएगा। वहीं हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा। इसका निरीक्षण पुलिस नियंत्रण कक्ष में होगा। इस पर आने वाली शिकायतों का संज्ञान लेते हुए तत्काल संबंधित थानाध्यक्षों को अवगत कराते हुए निस्तारित किया जाएगा।

इसके अलावा सभी थानाध्यक्षों को पर्यटन सीजन में अस्थायी पार्किंगस्थल तलाशने के निर्देश दिए गए हैं। हल्द्वानी व भवाली मार्ग पर खड़े वाहनों पर चस्पा चालान की कार्रवाई की जाएगी। पर्यटन केंद्रों की जानकारी हेतु पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। पर्यटन की जानकारी के लिए पैंफलेट वितरण किए जाएंगे।

To Top