Nainital-Haldwani News

एक अच्छी खबर, हल्द्वानी से शिमला के लिए जल्द शुरू हो सकता है रोडवेज बस का संचालन

एक अच्छी खबर, हल्द्वानी से शिमला के लिए जल्द शुरू हो सकता है रोडवेज बस का संचालन
Ad

हल्द्वानी: प्रदेश में कोरोना की रफ्तार रम होने के बाद लगातार ही लगभग सभी पुराने व कुछ नए रूटों पर रोडवेज बसों ने दौड़ना शुरू कर दिया है। अब हल्द्वानी से चलने वाली बसों की रूट लिस्ट में बहुत जल्द शिमला का नाम भी जुड़ सकता है। एक व्यक्ति द्वारा सीएम हेल्पलाईन पर मामला पहुंचाया गया तो बस संचालन की कवायद तेज हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल हाल वक्त में हल्द्वानी से अगर किसी को भी हिमाचल जाना है तो पहले देहरादून व चंडीगढ़ का सफर पूरा करना पड़ता है। हल्द्वानी स्टेशन पर हिमाचल की कोई बस नहीं आती। गौरतलब है कि कुमाऊं में अभी टनकपुर से शिमला के बीच केवल एक बस का संचालन किया जाता है।

यह भी पढ़ें: दुखद:चमोली निवासी सचिन कंडवाल सड़क हादसे में शहीद,55 बंगाल इंजीनियरिंग में थे तैनात

यह भी पढ़ें: नैनीताल बैंक में सैंकड़ो पदों पर हो रही है भर्ती, 31 जुलाई से पहले करें आवेदन

बता दें कि कमल ठाकुर नामक एक व्यक्ति ने इस मामले को उत्तराखंड मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंचाया। उक्त व्यक्ति का कहना है कि हल्द्वानी, रामनगर, हरिद्वार व सहारनपुर होकर शिमला रूट पर दो परमिट अनुमन्य हैं।

बहरहाल मंडलीय प्रबंधक संचालन यशपाल सिंह ने हल्द्वानी डिपो के एआरएम को पत्र लिख कर मौजूदा स्थिति में संभावनाओं को देखते हुए रूट को खोलने की बात कही है। साथ ही कहा कि परमिट व गाड़ी की उपलब्धता के हिसाब से इस रूट पर बस का संचालन होना चाहिए। ऐसे में उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा बहुत जल्द बस सेवा शुरू की जा सकती है।

यह भी पढ़ें: ओम शांति, मांडो गांव आपदा में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, 15 दिन पहले ही दिल्ली से आए थे गांव

यह भी पढ़ें: होटल और रेस्टरां के लिए नई गाइडलाइन जारी, नैनीताल डीएम का आदेश देखें

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में जल्द खोले जा सकते हैं स्कूल, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने भी किया इशारा

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी डिपो के दो चालकों को नौकरी से निकाला गया, दारू पीकर चलाई थी बस

ADVERTISEMENTS Ad
To Top