
IPL : MiniAuction : PrashantVeer : CSK : UncappedPlayer ; CricketDebut : T20Cricket : IndianPremierLeague : UPCricket : ChennaiSuperKings : अबुधाबी में आयोजित इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए मिनी ऑक्शन में उत्तर प्रदेश के ऑलराउंडर प्रशांत वीर ने इतिहास रच दिया। जैसे ही उनका नाम नीलामी मंच पर आया फ्रेंचाइजियों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। शुरुआत में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस ने उन पर बोली लगाई….इसके बाद राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स भी बोली लगाने में शामिल हो गए।
अंततः चेन्नई सुपर किंग्स ने प्रशांत वीर को 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा। इस सौदे के साथ प्रशांत वीर IPL इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी बन गए। CSK में उन्हें रविंद्र जडेजा के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है…जिन्हें नवंबर में राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड किया गया था।
प्रशांत वीर बाएं हाथ के स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। 24 नवंबर 2005 को यूपी के अमेठी जिले के संग्रामपुर ब्लॉक में जन्मे प्रशांत ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में कई लोगों को प्रभावित किया। घरेलू टी20 टूर्नामेंट में उन्होंने अब तक सात पारियों में नौ विकेट लिए और छह पारियों में 112 रन बनाए….जिसमें तीन बार नाबाद लौटे।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपने पहले मैच में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 10 गेंद में नाबाद 37 रन बनाने के बाद वे सुर्खियों में आए। इसके पहले भी वे यूपी टी20 लीग में नोएडा सुपर किंग्स के लिए खेल चुके थे और CSK ने उन्हें ट्रायल के लिए बुलाया था।
सिर्फ सात दिनों में मुंबई और कोलकाता के बीच यात्रा करते हुए प्रशांत ने छह मुकाबलों में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने 170 के स्ट्राइक रेट से 112 रन बनाए और 6.76 की इकॉनमी से नौ विकेट लिए।
सिर्फ 20 साल की उम्र में 14.20 करोड़ रुपये की नीलामी राशि प्रशांत वीर के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है…..जो उन्हें घरेलू खिलाड़ी से CSK की भविष्य की योजनाओं में एक अहम खिलाड़ी बना सकती है।






