Dehradun News

उत्तराखंड में शुरू होगी बारिश और बर्फबारी का दौर, मौसम विभाग का अपडेट जारी

weather update
Ad

Uttarakhand Weather Update : Snowfall Forecast : Rainfall Alert : 5 December Weather Change :  Mountain Weather News : Dry Cold Relief : पांच दिसंबर से पूरे प्रदेश में मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक इस बदलाव का सबसे अधिक असर पर्वतीय इलाकों में देखने को मिलेगा…जहां हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके चलते लोगों को पिछले कई दिनों से चल रही सूखी ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS Ad

चार दिसंबर को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि पहाड़ी जिलों में सुबह-शाम पाला गिरने से ठंड का असर तेज रहेगा और लोग कंपकंपी महसूस कर सकते हैं।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पांच दिसंबर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की उम्मीद है, जिससे तापमान में गिरावट आना तय माना जा रहा है।

छह दिसंबर को मौसम एक बार फिर साफ होने की संभावना है, जिससे सामान्य गतिविधियों में बाधा की स्थिति नहीं रहने की उम्मीद है। सात और आठ दिसंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है….जिसके चलते पर्वतीय इलाकों में दोबारा बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि भले ही बारिश और बर्फबारी से तापमान नीचे जाएगा…लेकिन इससे सूखी ठंड से राहत मिलेगी….जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top