Nainital-Haldwani News

रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन में हुआ बदलाव!

Ad

Haldwani: Ranikhet Express Train: रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल के अजमेर-मदार खण्ड के मध्य समपार संख्या-44 पर सीमित ऊँचाई के सब-वे निर्माण कार्य हेतु ब्लॉक लिए जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन निम्नवत किया जायेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

जैसलमेर से 12 दिसम्बर, 2025 को चलने वाली 15013/25013 जैसलमेर-काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग जोधपुर-मारवाड़-अजमेर-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जोधपुर-मेड़ता रोड-फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी के रास्ते चलाई जायेगी।

मार्ग के परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, फुलेरा, रींगस, नीम का थाना, नारनौल एवं अटेली स्टेशनों पर प्रदान किया जायेगा तथा यह गाड़ी भगत की कोठी, लूनी, पाली मारवाड़, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर जं., खैरथाल एवं बवल स्टेशनों पर नही रूकेगी।

काठगोदाम से 11 दिसम्बर, 2025 को चलने वाली 15014/25014 काठगोदाम-जैसलमेर- काठगोदाम एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग फुलेरा-अजमेर-मारवाड़-जोधपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-मेड़ता रोड-जोधपुर के रास्ते चलाई जायेगी।

मार्ग के परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव अटेली, नारनौल, नीम का थाना, रींगस, फुलेरा, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना, मेड़ता रोड स्टेशनों पर प्रदान किया जायेगा तथा यह गाड़ी बवल, खैरथाल, अलवर, राजगढ़, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर जयपुर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, मारवाड़, पाली मारवाड़, लूनी एवं भगत की कोठी स्टेशनों पर नही रूकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top