Health

दवा सप्लाई में झूठे शपथ पत्र दाखिल कर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने की हो रही तैयारी…

Ad

देहरादून, उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में दवाओं की खरीद को लेकर गोरखधंधा इस कदर हावी है कि विभाग को गलत शपथ पत्र देने से भी कंपनियां कोई परहेज नहीं कर रही हैं ।।। दरअसल हाल ही में दवाओं के टेंडर आमंत्रित किए गए थे जिसमें कई कंपनियों के द्वारा गलत शपथ पत्र दिए गए हैं जिसको स्वास्थ्य महानिदेशालय ने भी गंभीरता से लिया और मामले पर तत्काल प्रभाव से ज्वाइन डायरेक्टर स्टोर को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे, जिसके बाद उनके द्वारा गलत शपथ पत्र देने वाली कंपनियों को नोटिस जारी करते हुए जवाब भी तलब किया गया था , उन्होंने बताया कि कुछ कंपनियों के द्वारा जवाब दिया गया है जबकि कुछ का जवाब आना अभी बाकी है , उन्होंने बताया कि समस्त नोटिस का जवाब आने के बाद केंद्रीय समिति में मामला रखा जाएगा जिसके बाद कार्रवाई समिति के द्वारा निर्धारित की जाएगी।।। आपको बता दें कि उत्तराखंड की क्रय नीति में साफ-साफ अंकित किया गया है कि जो दवाई किसी भी राज्य में ब्लैक लिस्टेड अथवा डीबार होंगी वह प्रतिभाग नहीं कर सकेंगे।। लेकिन क्रय पॉलिसी को ठेंगा दिखाते हुए यह कंपनियां गलत शपथ पत्र देकर इसमें प्रतिभाग करती हुई दिखाई दे रही है।। आपको बता दे की 3 कंपनियों के द्वारा गलत शपथ पत्र दाखिल कर टेंडर में प्रतिभाग किया गया, शिकायत सामने आई तो अधिकारियों के पैरों तले जमीन खिसक गई।। दरअसल यह मामला पहली बार अधिकारियों के संज्ञान में आया तो कार्रवाई की उम्मीद भी जगी है यदि पूर्व में क्रय की गई दवाओं और ब्लैक लिस्टेड की सूची निकाली जाए तो इसका बड़ा खुलासा होता हुआ भी दिखाई देगा।।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top