Tourism

चारधाम यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 5 दिनों में ही टूट गए पिछले सारे रिकॉर्ड

Ad

Uttarakhand Chardham Yatra: Kedarnath Darshan: Chardham Registration:

ADVERTISEMENTS Ad

देवभूमि उत्तराखंड के चारों धामों के दर्शन के लिए इस वर्ष लाखों श्रद्धालु यहां पधार रहे हैं। इस बार इन सभी भक्तों की संख्या पिछले वर्षों की तुलना में कई गुना अधिक है। पिछले वर्ष 19.61 लाख श्रद्धालुओं ने केदारेश्वर ज्योतिर्लिंग केदारनाथ में बाबा के दर्शन किए थे। वहीं इस वर्ष कपाट खुलने के केवल 5 दिन बाद ही केदारनाथ बाबा के दर्शन करने वाले भक्तों का आंकड़ा 155584 पहुंच चुका है। पिछले वर्ष कपाट खुलने के 5 दिन बाद तक केदार बाबा के दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या 91838 थी। चारों धामों में अब तक दर्शन कर चुके श्रद्धालुओं की बात करें तो यह आंकड़ा 337732 तक पहुंच चुका है।

टूट सकते हैं पिछले सभी रिकॉर्ड

यात्री चारों धामों में से सबसे ज़्यादा दर्शन केदारनाथ के कर रहे हैं। भले ही केदारनाथ आने वाले भक्तों की संख्या बाकी 3 धामों से अधिक है लेकिन इन 3 धामों में भी लाखों की तादात में भक्त दर्शन के लिए आ रहे हैं। सभी यात्रियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होने से धामों में आने वाले और दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की स्पष्ट संख्या का लग रहा है। माना जा रहा है कि इस साल चारधाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालु पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

इस बार पिछले वर्षों से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं

चारधाम की यात्रा कर रहे यात्रियों के लिए खराब मौसम और मंदिरों में लगी लम्बी लाइनें भी आस्था के कारण सामान्य प्रतीत हो रही हैं। हालांकि दर्शन से पहले भी भक्तों की भारी संख्या के कारण ट्रैफिक प्रबंधकों को भी कमर कस के मेहनत करनी पड़ रही है। इसी के साथ सार्वजनिक परिवहन जैसे बस और टैक्सियों की भी इस वर्ष रिकॉर्ड बुकिंग हुई है। चारधाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की बात करें तो 2019 में यह आंकड़ा 34.77 लाख था। वर्ष 2020 और 2021 में कोविड काल के चलते चारधाम यात्रा पूर्ण रूप से संचालित नहीं हो पाई थी। तब 2021 में 5.29 लाख और 2020 में सिर्फ 3.30 लाख तीर्थयात्री पहुंचे थे। पिछले साल 22 अप्रैल से 18 नवंबर तक चली चार धाम यात्रा में 56 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top