Champawat News

चंपावत: टनकपुर से चलने वाली ट्रेन के रूट में हुआ बदलाव

Ad

Train: Railway: Updates: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु प्रयागराज जं. स्टेशन पर यार्ड रिमाॅडलिंग कार्य एवं रूट रिले इन्टरलाॅकिंग से इलेक्ट्राॅनिक इन्टरलाॅकिंग में परिवर्तन किया जायेगा। इस यार्ड रिमाॅडलिंग एवं इन्टरलाॅकिंग कार्यों को करने हेतु इज्जतनगर मंडल की गाडियों का शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन निम्नवत किया जायेगा:-

ADVERTISEMENTS Ad

शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन-

टनकपुर से 17, 19 एवं 20 अक्टूबर, 2024 को चलने वाली 15076 टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस संशोधित टर्मिनल प्रयाग स्टेशन 21.30 बजे पहुँचकर यात्रा समाप्त करेगी।

सिंगरौली से 17 एवं 19 अक्टूबर, 2024 को चलने वाली 15073 सिंगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस संशोधित टर्मिनल प्रयाग स्टेशन से 03.06 बजे चलाई जायेगी।

शक्तिनगर से 18, 20 एवं 21 अक्टूबर, 2024 को चलने वाली 15075 शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस संशोधित टर्मिनल प्रयाग स्टेशन से 03.06 बजे चलाई जायेगी।

टनकपुर से 18 एवं 21 अक्टूबर, 2024 को चलने वाली 15074 टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस संशोधित टर्मिनल प्रयाग स्टेशन 21.30 बजे पहुँचकर यात्रा समाप्त करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top