Pauri News

उत्तराखंड की सनाया भंडारी ने तीरंदाजी में जीता सिल्वर, अब लक्ष्य ओलंपिक

Ad

पौड़ी गढ़वाल: बेटियां अगर ठान लें तो किसी भी क्षेत्र में नाम रोशन कर सकती हैं। उत्तराखंड की बेटियां जहां शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं वहीं अब वे खेल जगत में भी परचम लहरा रही हैं। ऐसी ही एक प्रतिभाशाली बेटी हैं सनाया भंडारी (माही) जिन्होंने हाल ही में प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया है।

ADVERTISEMENTS Ad

श्रीनगर (गढ़वाल) की रहने वाली सनाया भंडारी का सपना है कि वे एक दिन भारत की ओर से ओलंपिक में तीरंदाजी में प्रतिनिधित्व करें। इस जीत के बाद उनका आत्मविश्वास और संकल्प और मजबूत हुआ है।

सनाया श्रीनगर की नगर निगम मेयर आरती भंडारी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य लखपत सिंह भंडारी की बेटी हैं। पिता लखपत सिंह का कहना है कि बेटियां देश की शान होती हैं…और सनाया ने इसे सच साबित कर दिखाया।

सनाया की इस उपलब्धि के बाद से उन्हें लगातार शुभकामनाएं और बधाइयां मिल रही हैं। खेल जगत के विशेषज्ञों का मानना है कि यदि उन्हें सही कोचिंग, संसाधन और मंच मिले…तो वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकती हैं।

सनाया जैसे उदाहरण यह सिद्ध करते हैं कि उत्तराखंड की बेटियां अब सिर्फ घर की जिम्मेदारी ही नहीं..बल्कि मंच, मैदान और मेडल तक की यात्रा में भी अग्रणी हैं। यह पूरे राज्य के लिए गर्व का क्षण है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top