Nainital-Haldwani News

युवाओं के हक के लिए सरकार ने बनाया कानून, कांग्रेस कर रही है गुमराह: सुरेश तिवारी

Ad

हल्द्वानी: वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मीडिया प्रभारी सुरेश तिवारी ने पेपर लीक मामले में सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश को राज्य में अब तक का सबसे कठोर कानून बताते हुए कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नकल माफियाओं की कमर तोड़ने के लिए अब तक का सबसे कठोर कानून बनाया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसका असर आने वाले कुछ समय बाद देखने को मिलेगा जब राज्य की भर्ती परीक्षाओं में गरीब और आम जनता के बीच से अभ्यर्थी सरकारी नौकरी में चयनित होकर आने लगेंगे। उन्होंने कहा कि अभी कांग्रेस युवाओं को बरगलाने का काम कर रही है।

प्रदेश का माहौल खराब कर रही है जबकि सरकार हर हाल में युवाओं का हित चाहती है। उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री लगातार युवाओं के हित में लेकर हर कार्य कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top