Udham Singh Nagar News

देहरादून से काठगोदाम आ रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आए अल्मोड़ा निवासी दो युवक…दर्दनाक मौत

Ad

रुद्रपुर: बीती रात शांति विहार कॉलोनी के पास रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा हादसा हो गया। अल्मोड़ा निवासी दो युवकों की देहरादून काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन (Dehradun Kathgodam Express train) की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस बल भी वहां आ पहुंचा। बता दें कि मृतकों के परिवार जनों को सूचना मिलते ही कोहराम मच गया।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल देहरादून से काठगोदाम के लिए संचालित होने वाली एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार (Friday night) की रात अपने तय समय के हिसाब से चल रही थी। जब ट्रेन रुद्रपुर स्थित शांति विहार कॉलोनी (Shanti vihar colony) के पास पहुंची तो पास से दो युवक गुजर रहे थे। दोनों युवक ट्रेन के चपेट में आ गए। जिससे वह बहुत दूर जा गिरे। भीड़ इकट्ठा होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।

जानकारी मिलने के बाद एसएसआई सतीश कापड़ी (SSI Satish Kapri) पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों मृतकों की पहचान करने की कोशिश की गई। 31वी वाहिनी में तैनात महिला कांस्टेबल लक्ष्मी ने मृतकों की पहचान की। दरअसल मृतकों में कांस्टेबल लक्ष्मी के 35 वर्षीय भाई लोकेश लोहनी पुत्र दिनेश चंद्र लोहनी निवासी एडम स्कूल के पास अल्मोड़ा और दूसरे की पहचान 25 साल के मनीष कुमार पुत्र कृपाल राम निवासी सरकार की आली जल निगम कॉलोनी अल्मोड़ा निवासी शामिल थे।

मौके पर सारी जानकारी जुटाने के बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। हादसे के बाद दोनों मृतकों के स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। गौरतलब है कि ट्रेनों से जुड़ा एक मामला बीते दिन भी सामने आया था। जब लोहाघाट निवासी एक जवान की राजस्थान से देहरादून आते समय ट्रेन से गिरकर मौत हो गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top