
Uttarakhand Politics | Congress Joinings | BJP Leaders Switch | Election 2027 | Political Update : उत्तराखंड की राजनीति में शनिवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले 6 बड़े नेताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया…जिससे सियासी माहौल गर्मा गया है।
गढ़वाल मंडल से घनसाली के पूर्व विधायक भीमलाल आर्या, मसूरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता और रुड़की के पूर्व मेयर गौरव गोयल कांग्रेस में शामिल हुए हैं। वहीं कुमाऊं मंडल से भीमताल के पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन सिंह नेगी, सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल और रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।
इन सभी नेताओं की ज्वाइनिंग दिल्ली में हुई…जहां कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा की मौजूदगी में उन्हें पार्टी में शामिल कराया गया।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इन नेताओं के साथ उनके समर्थक भी कांग्रेस में आ सकते हैं…जिससे आगामी चुनाव में असर पड़ सकता है। वहीं भाजपा की ओर से भी जवाबी रणनीति की चर्चा तेज हो गई है।






