Dehradun News

होटल में चल रहा था कैसिनो, महिलाओं समेत कई पकड़े…पूरी चौकी निलंबित

IllegalCasino
Ad

RishikeshRaid | IllegalCasino | PoliceAction | UttarakhandCrime | IDPLArea | CasinoBusted : आईडीपीएल क्षेत्र में देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल में चल रहे अवैध कैसिनो का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान मौके से कई लोगों को हिरासत में लिया गया…जिनमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। इस मामले में करीब 40 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को होटल में जुआ और कैसिनो चलने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने होटल नवरंग में छापा मारा। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग भागने की कोशिश करने लगे। हालांकि पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि कैसिनो महानगरों की तर्ज पर संचालित किया जा रहा था और इसमें बाहर से महिलाओं को भी बुलाया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित आईडीपीएल चौकी को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top