Uttarakhand News

उत्तराखंड में 12वीं पास बेटियों के लिए मौका, निशुल्क सीखे जापानी भाषा और फिर लगेगी नौकरी!

Ad

Uttarakhand : Government: Japan: प्रदेश की योग्य और उत्साही बेटियों के लिए एक बड़ा अवसर सामने आया है। राज्य सरकार की “मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना” के तहत अब 12वीं पास युवतियों को जापान में नौकरी का मौका दिया जा रहा है। खास बात यह है कि इस योजना के तहत सरकार न केवल उन्हें निशुल्क जापानी भाषा सिखाएगी, बल्कि कोर्स के बाद उनके लिए विदेश में रोजगार भी सुनिश्चित करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

इस योजना में 19 से 27 वर्ष की आयु की वे सभी बेटियां आवेदन कर सकती हैं, जिन्होंने 12वीं के बाद जनरल ड्यूटी असिस्टेंट (जीडीए) का छह महीने का कोर्स किया हो या फिर जो जापानी भाषा सीखने को लेकर रुचि रखती हों। एएनएम पास युवतियों को भी आवेदन की अनुमति है। चयनित युवतियों को छह महीने का जापानी भाषा प्रशिक्षण निशुल्क दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान रहन-सहन और भोजन की सुविधा भी सरकार की ओर से दी जाएगी।

कोर्स के उपरांत इंटरव्यू प्रक्रिया के माध्यम से चयन किया जाएगा और सफल उम्मीदवारों को जापान में केयरगिवर की नौकरी मिलेगी, जहां उन्हें लगभग एक से डेढ़ लाख रुपये मासिक वेतन प्राप्त होगा। आवेदन निशुल्क है और इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन ईमेल आईडी [email protected] पर भेज सकती हैं। विभाग जून माह से नए बैच की शुरुआत करने जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top