
Haldwani: CBSE Results: Vendy School: वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दौलतपुर के विद्यार्थियों ने इस वर्ष आयोजित सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। विद्यालय में एक बार फिर रिकॉर्ड संख्या में विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए।
विद्यालय की छात्रा दिव्यांशी ने 97.8% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि आस्था गोस्वामी ने 93%, नेहा बेलवाल ने 94.7%, युवराज पांडे व भूमिका पलाडिया ने 90%, हरेंद्र सिंह ने 91.6%, अमन अली व आकाश चीलवाल ने 90% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस वर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता को प्रमाणित किया है।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. विकल बवाड़ी एवं प्रधानाचार्य डॉ. भावना बवाड़ी ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर प्रयास करते हुए अपने माता-पिता, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।






