Uttarakhand News

उत्तराखंड भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, एक की मौत, दो घायल

Ad

देहरादूनः राज्य में सड़क हादसे थमने का नाम नही ले रहें हैं। उत्तराखंड की सुन्दर पहाड़ियों का सफर अब खौफनाक बनते जा रहा है। ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा उत्तराखंड के धूमाकोट से सामने आया है। जहां धूमाकोट में बमेड़ीसैण से कोटद्वार जा रही जीएमओयू की बस खाई में समा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं अन्य दो लोग घायल हो गए हैं।

बता दें कि हादसा सुबह करीब 7.30 बजे हुआ है। सुबह जब नैनीडांडा ब्लॉक के बमेड़ीसैण से बस कुछ दूर जाते ही जैसे ही इंटर कॉलेज के पास पहुंची को बस अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी। बस में 3 लोग सवार थे। बस जैसे ही खाई में गिरी तो एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने तुरंत पुलिस को हादसे की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव और घायलों को बाहर निकाल लिया। वहीं घायलों को सीएचसी नैनीडांडा में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। 

max face clinic haldwani
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top