Dehradun News

सड़क हादसे में घायल हुए पति-पत्नी को पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बचाया, देखें वीडियो

Video Credit: Times Now Navbharat
Ad

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उस समय फरिश्ता बनकर आए जब राजधानी देहरादून में बाइक और कार की जबरदस्त भिड़ंत में पति-पत्नी घायल हो गए। वहां से गुजर रहे पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी गाड़ी रोककर चोटिल दंपति का हाल जानने में देरी नहीं की। उन्होंने फौरन एंबुलेंस को बुलाकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और अधिक परेशानी होने से बचा लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि देहरादून के राजपुर रोड पर बाइक और कार की भिड़ंत हो गई। इस घटना में बाइक सवार पति पत्नी घायल हो गए। गनीमत रही कि इस दौरान घटना स्थल से पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का काफिला गुजर रहा था। हादसे के बाद पूर्व सीएम का काफिला रुका और त्रिवेंद्र सिंह रावत ने घायल दंपति के लिए एंबुलेंस को बुलाया और अस्पताल में भर्ती कराया। वीडियो वायरल हो रहा है और पूर्व सीएम की तारीफ भी हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top