
मुंबई: निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा दुनिया के उन लोगों में जो कुछ भी करते हैं वो सुर्खियों में आ जाता है। दोनों 4 महीने पहले शादी के बंधन में बधे। दोनों की शादी पर पूरी फिल्मी जगत की निगाहें थी। दोनों ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की थी जो खूब तेजी से वायरल हो रही है। इसी बीच एक मैगजिन की खबर ने फिल्मी जगत में सनसनी मचा दी है। निक का परिवार उनके भाई की शादी की तैयारी कर रहा है और इस मैगजिन ने दावा किया है कि प्रियंका और निक जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। इस मैगजिन ने अपने कवर में तलाक की बात कही है।
ओके मैगजीन ने किस बेस पर ये दावा किया है उसे जानना जरूरी है। मैगजीन कहती है जैसे जैसे निक प्रियंका एक दूसरे को करीब से जान रहे हैं, वो अपने प्यार की दुनिया से बाहर आ रहे हैं। ओके मैगजीन का कहना है कि उन्हें किसी सोर्स से पता चला है कि, ”वो दोनों हर बात पर लड़ाई झगड़ा करते हैं।काम, पार्टी, साथ में समय बिताना।दरअसल दोनों ने बहुत जल्दबाजी में शादी कर ली और अब उसकी कीमत चुका रहे हैं।उनकी शादी एक कच्छे धागे पर लटकी हुई है।

मैगजिन ने लिखा है कि निक को शादी से पहले नहीं पता ता कि प्रियंका डोमिनेटिंग नेचर की हैं। निक को लगता था कि प्रियंका काफी कूल नेचर की हैं लेकिन शादी के बाद निक को लगा कि वो उन्हें कंट्रोल कर रही हैं। मैगजीन का दावा है कि प्रियंका काफी गुस्सैल हैं। इस बारे में निक को शादी के बाद ही पता चला।जोनस परिवार को लगता था कि प्रियंका शादी के बाद घर बसाने और बच्चे संभालने वाली लड़की होंगी लेकिन वो खुद को सिर्फ 21 साल की समझती हैं जो सिर्फ पार्टी करना पसंद करती है। इस दावे के सामने आने के बाद इंटरनेशनल मीडिया में हडकंप मच गया हर कोई अपनी अपनी तरफ से इस खबर की पुख्ता जांच करने लगा.. इसके बाद कुछ वेबसाइट्स ने दावे के साथ कहा —कि ये पूरी तरह से गलत खबर है… दोनों की शादीशुदा ज़िंदगी बिल्कुल ठीक चल रही है। वैसे अगर निक औऱ प्रियंका के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नजर डाले तो कहीं से भी ऐसा नहीं लगता कि दोनों के बीच किसी तरह की खटपट हो।







