Entertainment

बॉलीवुड से संन्यास के बाद बिग बॉस 13 में दिखेंगी जायरा वसीम? जानिए

Ad

नई दिल्लीः जायरा वसीम ने हाल ही में बॉलीवुड से संन्यास लेकर अपने फैंस को सकते में डाल दिया था।उन्होंने कहा था कि बॉलीवुड के चलते वे अपने धर्म से दूरी महसूस कर रही हैं। जायरा ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि 5 साल पहले मैंने जो फैसला लिया था, उसने मेरी जिंदगी बदल दी, मैंने बॉलीवुड में कदम रखा। मेरी ये यात्रा काफी थकाने वाली रही, इन पांच सालों में मैं अपनी अंतरात्मा से लड़ती रही, छोटी सी जिंदगी में इतनी लंबी लड़ाई नहीं लड़ सकती, इसलिए मैं बॉलीवुड से अपना रिश्ता तोड़ रही हूं।

ADVERTISEMENTS Ad


छींकते हुए यूरिन कि समस्या,देखिए साहस होम्योपैथिक वीडियो टिप्स

अब आईडब्लयूएमबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, दंगल गर्ल जायरा वसीम, बिग बॉस 13 का हिस्सा हो सकती हैं। बिग बॉस हमेशा शो में हमेशा ऐसे लोगों का चयन करता है जो काफी सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि जायरा जो इस समय काफी सुर्खियां में हैं वे बिग बॉस में शामिल हो सकती हैं। बता दें कि जायरा ने हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की फिल्म की शूटिंग को पूरा किया है।

बता दें कि इस साल बिग बॉस 13 का प्रसारण 29 सितंबर से होगा और माना जा रहा है कि इस सीज़न में सिर्फ सेलेब्रैटीज ही हिस्सा लेंगेे और आम लोग इस साल बिग बॉस हाउस में एंट्री नहीं ले पाएंगे। वहीं जायरा की बिग बॉस में एंट्री को लेकर कलर्स के प्रवक्ता ने ऐसी कोई भी रिपोर्ट्स पर कमेंट करने से इंकार कर दिया है। अगर जायरा बिग बॉस का हिस्सा बनती हैं तो देखना दिलचस्प होगा कि वे इस शो में सरवाइव करके बिग बॉस की ट्राफी अपने नाम कर पाएंगी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top